ट्रक को बचाने के प्रयास में सड़क पर ही ट्रक पलटा, कंप्रेशर मशीनें थी लोड

 

ट्रक को बचाने के चक्कर में दूसरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जो सड़क पर ही पलट गया। इसमें गनीमत की बात ये है की कोई इसकी चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना दमोह जिले के बटियागढ़ थाना इलाके के अंतर्गत छोटी चढ़ाई से सामने आई है। बताया जा रहा है की बटियागढ़ छतरपुर हाइवे पर कंप्रेसर मशीनें लोड ट्रक गाजियाबाद से विशाखापट्टनम जा रहा था तभी अचानक छोटी चढ़ाई के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि ट्रक चालक और परिचालक दोनों ही सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक इस मार्ग पर तीन किलोमीटर में तीन अंधे मोड़ और एक पुलिया है। जहां आए दिन वाहन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने कोई प्रयास नहीं किये जा रहे।--------बटियागढ़ से अनवर अली सागर टीवी न्यूज़।--------


By - SAGAR TV NEWS
31-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.