पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, बालक आदि कुमार का जन्म अभिषेक धूमधाम से मनाया

 

दमोह जिले के बटियागढ़ में आयोजित किए जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बालक आदि कुमार का जन्म अभिषेक धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाली गई जन्म अभिषेक शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र ऐरावत हाथी पर बालक आदि कुमार को लेकर निकले और उन्होंने सुमेरु पर्वत पर ले जाकर पांडुक शिला पर आदि कुमार के प्रथम जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
वीओ
उल्लेखनीय है कि बटियागढ़ में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद और मुनिश्री सुब्रत सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन पूरे भक्ति भाव के साथ किया रहा है। जिसमें षामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त आ रहे है। इस आयोजन में बालक आदि कुमार का जन्म अभिषेक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा में विधान के महा पात्रों के साथ इन्द्र, इन्द्राणी झूमते नाचते हुए चल रहे थे। यहां तक कि विधायक रामबाई सिंह भी इन्द्राणीओ के साथ नृत्य करती नज़र आई। जो काफी उत्साहित दिखी। इस मौके पर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, पूर्व विधायक लखन पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धमेन्द्र कटारे, कपिल शुक्ला, आनन्द त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
01-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.