पत्रकार ने खबर छापी तो बोले नेता जी घर पर बुलडोजर चलवा देंगे !

 

छतरपुर जिले के भगवाँ जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने एक पत्रकार को उसका मकान जमीदोज करने की धमकी दी है, इस बात से गुस्साएं पत्रकारों ने जनपद सदस्य प्रतिनिधि पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर घुवारा तहसीलदार सहित थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा है। बताया जाता है कि पत्रकार ने जनपद सदस्य प्रतिनिधि के काले कारनामे का उजागर किया था। जिससे वे बुरी तरह बौखला गए।
वीओ
बताया गया कि कुछ दिन पहले पत्रकार लालू रैकवार ने एक खबर प्रकाषित की थी कि भगवाँ जनपद सदस्य प्रतिनिधि रविन्द्र जैन की फर्म पारस ट्रेडर्स के द्वारा ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर लाखो रुपए की राशि निकाली गई है। खबर के प्रकाशन से वह घबरा गए और पत्रकार लालू रैकवार को धमकी देते हुए कहा कि अगर अब ऐसी खबरों का प्रकाशन किया गया तो ग्राम पंचायत द्वारा तीन दिन में उसके मकान को जमींदोज कर दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद घुवारा के पत्रकारों ने अपना आक्रोष दिखाते हुए तहसीलदार सुनील वाल्मीकि को ज्ञापन सौपा और कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही ना होने पर पत्रकारों ने आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर टिंकू गोस्वामी, अक्षय जैन, रूपेंद्र पाल, राजाराम साहू, मुकेश यादव, गजेंद्र राय, अंकित कुशमया सहित कई पत्रकार शामिल थे।


By - SAGAR TV NEWS
01-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.