सागर- मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की गई जा-न

 

 

 

बीती रात सागर जिले के जैसीनगर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गयी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। बताया जा रहा है की थाना अंतर्गत सरखड़ी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। जिसमें पडरई गांव निवासी बलराम अहिरवार ने दम तोड़ा। जबकि सरखड़ी निवासी प्रमोद चढ़ार गंभीर घायल हुआ जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी शिवम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल हंड्रेड से सूचना मिली थी कि सरखडी गांव के पास एक्सीडेंट हुआ है। तुरंत ही मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि पड़रई निवासी बलराम अहिरवार की जान चली गयी है। इसके बाद पता चला की सरखड़ी निवासी प्रमोद चढ़ार और बलराम दोनों की बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हुई थी। जिसमें प्रमोद भी घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों मोटर साइकिलो को जप्त करते हुए मामले को जांच में लिया है।--------जैसीनगर से ब्रजेन्द्र रैकवार सागर टीवी न्यूज़।--------


By - SAGAR TV NEWS
03-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.