लड़का-लड़की को घर वालों ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर पुलिस थाने के मंदिर में कराई शादी

लड़का-लड़की को घर वालों ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर पुलिस थाने के मंदिर में कराई शादी

रंगे हाथ पकड़े गए लड़का-लड़की
पुलिस ने मंदिर में करा दी शादी


चोरी छिपे मिलते थे लड़का-लड़की परिजनों ने दोनों को मिलते हुए पकड़ा

निपटारे के लिए थाने पहुंचा मामला
रजामंदी के बाद मंदिर में हुई शादी

प्रेमी युगल छिप छिपकर मिला करते थे लेकिन इस बार परिजनों ने उन्हें मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। और अंजाम ये हुआ की दोनों को पकड़कर थाने ले गए। और वहां पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी। मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले का है। जहाँ थाने में शादी कराने का दिलचस्प वाक्या हुआ।।जहाँ एक प्रेमी युगल को घर वालों ने छिपकर मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मामला निपटारे के लिए थाने पहुंचा। यहां आपसी रजामंदी के बाद पुलिस ने दोनों की थाने में ही शादी करा दी। जिसके गवाह खुद पुलिस वाले बने।
ये पूरा मामला जहांगीर गंज थाना क्षेत्र के भौरा गांव का है। बताया जा रहा है। यहां दोनों प्रेमी युगल ननिहाल में रहते थे और यहीं दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। नवा गांव की रहने वाली लड़की की गदनपुर निवासी संतोष से दोस्ती हो गई जो धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों का अपने परिवार वालों से छिपकर मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी तरह जब बीते दिनों मिलने आये तो परिजनों को भनक लग गई और दोनों को मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया।
विवाद की स्थिति भी बनी और मामला थाने पहुंचा। जहाँ पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया और दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद थाने में बने मंदिर में शादी हुई।

 

 


By - sagar tv news
04-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.