सागर- भाजपा के राज में हो रहा महिलाओं का सम्मान, बोले हीरा सिंह राजपूत

 

 

सागर के जैसीनगर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आदि काल में भगवान श्री राम के समय हुआ, या फिर भाजपा की सरकार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना के बाद अब भाजपा की शिवराज सरकार लाडली बहना योजना लाई है। जिसका शुभारंभ, 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर किया जा रहा है। जिसमें हर महिला को हर महीने 1000 रूपये दिए जाएंगे। वहीं हीरा सिंह राजपूत ने जैसीनगर में 5 करोड़ की लागत से एयर कंडीशनर हाल बनाने की भी बात कही जिसका निर्माण कार्य अगले महीने शुरू होगा।
दरअसल जैसीनगर के मंगल भवन में महिला बाल विकास विभाग परियोजना जैसीनगर द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं और अभिभावकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत थे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वंदना दुबे जैसीनगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष क्रांति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान हीरा सिंह ने कन्याओं का पूजनकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद परियोजना अधिकारी अरुण सिंह ने आंगनवाड़ी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिसके बाद लाडलियों का सम्मान कर लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र हितग्राहियो को बांटे गए। हीरा सिंह ने पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।---------जैसीनगर से ब्रजेन्द्र रैकवार सागर टीवी न्यूज़।-------


By - Sagar Tv News
05-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.