अतिक्रमण के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, बोले अन्याय हुआ तो जा-न दे देंगे

 

लोगों को इस बात का डर सता रहा है की कहीं उनके आशियाने न उजड़ जाएँ। इसी को लेकर दमोह जिले के हटा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आये। और रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालो पहुंचे लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है
दरअसल हटा नगर के गौरीशंकर वार्ड अयोध्या बस्ती, नवोदय वार्ड, चंडी वार्ड इलाके में सरकारी जमीन पर प्रशासन द्वारा चिन्हित कर अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही प्रक्रिया का लगातार विरोध किया जा रहा है। स्थानीय स्तर से लेकर राजधानी तक ज्ञापन दे चुके हैं। जो इस प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। अतिक्रमणकारियों का कहना है कि बेदखली की कार्यवाही में हजारों लोगों से उनका आशियाना छीना जा रहा है। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है। कहा की अन्याय हुआ तो जान देने के लिए भी तैयार हैं।
इसी को लेकर सैंकड़ों लोग हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी, प्रदर्शन करते हुए हटा एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जिनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक उपाध्यक्ष समेत पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। लोगो की मांग है की 50 साल पुराने मकान गिराये जाने से रोके जाने चाहिए। इन वार्डों में ज्यादातर गरीब लोग परिवारों के साथ सालों से रह रहे हैं। अधिकतर लोगों को शासन ने पट्टे भी दिए थे। बावजूद इसके प्रशासन बेदखली कर रहा है।
जबकि अधिकारीयों का कहना है की हाईकोर्ट में एक अवमानना याचिका लंबित है। उसी को लेकर पिछले 1 महीने से कार्यवाही की जा रही है।--------


By - Sagar Tv News
06-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.