पैरोल पर आये भाई ने भाई का किया Murder || SAGAR TV NEWS ||

 

 

पन्ना के पवई थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ ग्राम कुमारी में एक कलयुगी छोटे भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपने बड़े भाई को सिर पर लाठी से वार कर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी बताया जा रहा है कि कुम्हारी निवासी भूरा पटेल के ही सगे छोटे भाई मस्तराम पटेल का जमीन को लेकर विवाद हुआ था देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडों से प्रहार किया जिससे बड़ा भाई भूरा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसे पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया मृतक भूरा पटेल की बेटी व पत्नी ने पवई पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद पवई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है और अरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है वही एसपी का कहना है कि दोनों भाई सतना सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहे थे और कोरोना काल में पैरोल पर छूट कर आए थे।


By - Deepak Sharma (Panna,MP)
15-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.