सड़कों पर उतरे असली किन्नर बोले नकली किन्नर जबरन अवैध वसूली कर रहे || SAGAR TV NEWS ||

 

नकली किन्नरों के खिलाफ असली किन्नरों का प्रदर्शन
थाने में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की
उनके इलाकों में अवैध वसूली के लगाए आरोप
बधाई और अवैध वसूली को लेकर चल रही तनातनी
किन्नरों ने सड़क पर उतरकर लोगों को किया सचेत 

असली किन्नरों ने नकली किन्नरों के खिलाफ कार्यवाई किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही अवैध वसूली का आरोप लगाया है। मामला दमोह जिले के पथरिया का है। दरअसल थाने में दर्जनों की संख्या में सागर से किन्नरों का वाहनों से आना शुरू हुआ। कुछ देर में बड़ी संख्या में किन्नर इकट्ठे हो गए। और पथरिया में रहने वाले नकली किन्नरों के खिलाफ नारेबाजी कर आवेदन दिया। जिसमें कहा गया की सागर में इतवारी टौरी वल्लभनगर वार्ड में किन्नर समाज के भाई गुरु भाई मिलकर अपनी-अपनी बस्ती में शादी, डस्टोन और अन्य कार्यक्रम गाना बजाना कर जीवन यापन कर अपने गुरुओं की परंपरा अनुसार मांगते आ रहे हैं लेकिन गुरु और पूर्व महापौर किन्नर कमला बुआ के इंतकाल होने के बाद उनके द्वारा दी गई बस्तियों में शाहपुर, पथरिया, सागर, गढ़ाकोटा और आसपास के देहात समेत शहर की बस्तियों में असामाजिक तत्वों द्वारा जिसमें आरती किन्नर के अलावा अन्य साथी अपनी टोली के साथ नकली किन्नर बनकर अपने सभी गुंडे मवालियों के साथ उनकी बस्ती में बधाई लेकर अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं साथ ही लोगों को भी परेशान करते हैं। इसी को लेकर किन्नर समाज के प्रमुख लोगों ने सौंपी गई बस्तियों और इलाकों में नकली किन्नरों पर कार्यवाई की बात कही। साथ ही सुरक्षा की बात कही।
किन्नरों ने संजय चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और नकली किन्नरों पर गुंडागर्दी जबरन लूटपाट समेत अन्य आरोप लगाते हुए बधाई ना देने सचेत किया।-------


By - Aftab Khan pathariya
10-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.