पंचकल्याणक के आखिरी दिन भक्तों में दिखा उत्साह, आयोजन में हुए शामिल || STVN INDIA | SAGAR TV 24X7 ||

 

दमोह जिले में पथरिया में आयोजित किए जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन सुबह भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक विधि विधान से मनाया गया। इसके साथ ही पंचकल्याणक की पूजा और हवन के बाद बोलियां हुई, जिसमें पात्रों को गज रथ का सारथी बनने का सौभाग्य मिला। इसके साथ ही महामस्तकाभिषेक गजरथ फेरियों को देखने के लिए जनसैलाब उमडा।
बताया जाता है कि आखिरी दिन इस आयोजन में षामि ल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे जिनमें खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण हँसमुख ने पंचकल्याणक की सारी क्रियाएं कराई और इसके बाद गणाचार्य गुरुदेव विराग सागर ने अपने मंगल प्रवचन में भगवान के मोक्ष कल्याण की भूमिका पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं देते हुऐ कहा यह सब आपकी मेहनत से ही पंचकल्याणक आनंद पूर्ण संपन्न हुआ। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने धर्म के लिए जो समर्पित भावना से गजरथ परिक्रमा और पथरिया के सभी पहुँच मार्गो सुधार करवाया है। वह प्रसंसनीय रहेगा। इस मौके पर मंत्री गोपाल भार्गव के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, दमोह विधायक अजय टंडन, पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार आदि का सम्मान भी किया गया।


By - Sagar Tv News
11-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.