विकास यात्रा में डांसर्स के बाद राई के वीडियो आए सामने, जमकर हो रही किरकरी

BJP विकास यात्रा में राई डांस
जमकर हो रही फजीहत !


विकास यात्रा में डांसर्स के बाद राई के वीडियो आए सामने, जमकर हो रही किरकरी


बुंदेलखंड में गजब विकास यात्रा
की तस्वीरें आ रही सामने

डांसर्स के बाद राई
नृत्यांगनाओं के वीडियो आए सामने

राई डांसरो के साथ जनपद
अध्यक्ष के पति ने लगाए ठुमके

वीडियो वायरल होने पर
जमकर हो रही किरकिरी

विकास यात्रा में दिख रही
नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई


मध्य प्रदेश की सभी विधानसभाओं में निकाली जा रही विकास यात्राओं में अजब-गजब तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, निवाड़ी में डांसरो ने लटके झटके मारे तो पृथ्वीपुर में नृत्यांगनाओ को बुलाकर राई करवाई गई, इस राई में तो जनपद अध्यक्ष के पति भी इन नृत्यांग्नाओ के साथ मंच पर ठुमके लगाते हुए नजर आए, दरअसल बुंदेलखंड अंचल में विकास यात्रा भीड़ जुटाने और तमाशे जनप्रतिनिधियों में वर्चस्व की लड़ाई साफ दिख रही है विकास यात्रा में भीड़ जुटाने भाजपा नेता डांसरो का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, निवाड़ी विधानसभा के ग्राम बासवान पंचायत भवन और नयाखेड़ा गांव के स्कूल भवन का है जहां बार बालाओं से अश्लील डांस करा दिया वही पर स्कूली बच्चे भी बैठे नजर आ रहे, वहीं दूसरी ओर पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम खिस्टोंन सहित अनेक गांवों में बुंदेली नृत्यंगनाओ को बुलाकर राई डांस करा दिया, एक जगह तो जनपद अध्यक्ष के पति नर्तकियों के साथ मंच पर ठुमके लगाते नजर आ रहे है। सरकारी विकास यात्रा के मंच पर इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद जमकर फजीहत हुई है। इसको लेकर बीजेपी में भी नाराजगी बनी है। इसके साथ ही अधिकारी भी नाराज है। इसका जवाब देते नही बन रहे है।

 


By - sagar tv news
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.