जैन समाज ने की मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की जोरदार अगवानी की || SAGAR TV NEWS ||

 

जब जैन संत मुनिश्री सुधा सागर महाराज के चरण एमपी की टीकमगढ़ की धरती पर पड़े तो भक्तों का जीवन धन्य हो गया। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी कई सालों की मनोकामना पूरी हो गई। खास बात यह है कि मुनिश्री की अगवानी करने के लिए बडे न बूढे बल्कि हर वर्ग के लोग पलक पावडे बिछाए थे। आखिर 45 साल बाद मुनिश्री ने पहली बार यहां अगवानी की है। वे यहां आयोजित किए जा रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए पहुंचे है। जिनकी अगवानी के लिए विशाल जन सैलाब उमड़ पड़ा
नंदीश्वर कॉलोनी में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक महोत्सव 17 से 23 फरवरी तक मुनिश्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मुनिश्री ससंघ का विहार टीकमगढ के लिए हुआ। उनकी अगवानी के लिए जैन समाज सुबह से ही निकल पडा और उनकी प्रतीक्षा के लिए पलक पावडे बिछाए रहा। सुबह 9 बजे जैसे ही मुनिश्री के चरण यहां पड़े, तो हजारों की संख्या में षामिल महिला, पुरुष, बच्चे और बूढ़े सभी के चेहरे खिल उठे। मुनिश्री की अगवानी में जैन समाज के अलावा टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, , सहित बडी संख्या में लोग षामिल हुए। इसके बाद मुनि संघ आगे बढ़ा तो उनकी अगवानी में ब्रास बैंड, दलदल घोड़ी, डीजे अहिंसा दिव्य घोष चल रहे थे। जिनमें खासा उत्साह दिखाई दिया।


By - Sudhir Kumar Jain Sagar TV News from Tikamgarh.
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.