बागेश्वर धाम के दरबार में क्यों पहुंचे कमलनाथ ? | Bageshwardham | Dherendrakrishna | SAGAR TV NEWS

 

दिन पर दिन ख्याति मान हो रहे बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नेताओं की दौड़े तेज हो गई है । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ छतरपुर पहुंचे जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के दर्शन किए फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की है। चुनावी साल में इसके अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं ।
दरअसल इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं जैसे लेकर प्रदेश में सियासत पहले ही तेज हो गई है एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी हर विधानसभा में विकास यात्रा निकाल रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अब तक कई जिलों के दौरे कर भाजपा की चिंताएं बढ़ा रहे हैं कमलनाथ की बागेश्वर धाम की यात्रा इसी सिलसिले से जोड़कर देखी जा रही है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने हिंदुत्व की छवि को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं धर्म-कर्म के सहारे चुनाव की तरफ बढ़ रहे हैं यही वजह है कि हिंदुत्व और सनातन की बात कर सुर्खियों में आ रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कांग्रेस भी नजरअंदाज नहीं करना चाहती है इधर बीजेपी पीठाधीश्वर के साथ नजर आती है लेकिन जैसे ही यह बात कही गई है तो फिर सवाल भी खड़े हो रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 18 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं का बागेश्वर धाम जाना आखिर क्या इशारा करता है
बागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद कमल नाथ बोले की मैं हनुमान जी से यह कामना करने आया था कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे आज मध्यप्रदेश में जो चुनौतियां हैं इन सब चुनौतियों का सामना हम सब मिलकर करें, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में सबसे बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा भी उन्होंने बनवाई है,


By - SAGAR TV NEWS
13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.