क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से सेल्फी पर भिड़ने वाली लड़की कौन है और क्या है पूरा मामला जानिए || STVN INDIA ||

 

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से सेल्फी पर भिड़ने वाली लड़की कौन है और क्या है पूरा मामला जानिए

सेल्फी को लेकर क्रिकेटर पृथ्वी
शॉ से भिड़ी सपना कौन हैं !

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई
सेल्फी लेने के दौरान हुआ विवाद

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ बुधवार रात मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक होटल के बाहर कुछ लोगों ने सेल्फी को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई की. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पृथ्वी शॉ और एक लड़की के बीच हाथापाई होते नजर आ रही है. ये लड़की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल हैं. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है. इस विवाद के बाद से सपना गिल का नाम खूब चर्चा में है. लेकिन सपना गिल है कौन? चलिए हम आपको बताते हैं

मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली सपना गिल पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. वर्तमान में वो मुंबई में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर सपना के 2 लाख 20 हज़ार फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस वीडियो शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम के अलावा वो स्नैपचेट, जोश ऐप पर भी हैं और यहां भी वो अपने डांस वीडियोज शेयर करती हैं. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के अलावा वो भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. भोजपुरी फिल्मों में सपना ने साल 2017 में आई फिल्म काशी अमरनाथ से डेब्यू किया था. . इसके अलावा सपना साल 2021 में पवन सिंह के साथ भी मेरा वतन नाम की एक फिल्म में नज़र आ चुकी हैं.
.सपना के बारे में जान लिया, अब पूरा मामला भी समझ लीजिए. पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता आशीष यादव अपने दोस्त पृथ्वी शॉ और बृजेश के साथ मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट के पास स्थित सहारा स्टार होटल में गए थे. जब वे डिनर कर रहे थे, तब एक महिला सहित दो लोग उनके पास सेल्फी के लिए आए. क्रिकेटर ने शुरू में उनके साथ सेल्फी ली, लेकिन दोनों उन्हें और तस्वीरों के लिए परेशान करते रहे. पुलिस ने कहा कि जब शॉ ने और तस्वीरों के लिए पोज देने से इनकार कर दिया, तो दोनों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

पुलिस में हुई शिकायत के मुताबिक यह हंगामा उस वक्त हुआ जब सपना गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर सेल्फी के लिए पृथ्वी शॉ के पास पहुंचे. और तस्वीरों की मांग होने पर शॉ ने कथित तौर पर कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और वह नहीं चाहते कि कोई उन्हें डिस्टर्ब करे. लेकिन ये लोग नहीं माने. जिसके बाद पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को बुलाया.

होटल के मैनेजर ने वहां आकर सपना और उनके दोस्तों को वहां से जाने के लिए कहा. ये लोग गुस्सा हो गए. और जब पृथ्वी और उनके दोस्त खाना खाकर होटल से निकले, तो उन्होंने देखा कि आरोपी वहां बेसबाल के बल्लों के साथ खड़े हैं. पृथ्वी के दोस्त की कार का अगला और पिछला शीशा आरोपियों द्वारा तोड़ा जा चुका था. इस मामले में पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सपना समेत उनके 8 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148,149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है, आगे की जांच जारी है.

वही शा की कार को एक पेट्रोल पंप के पास रोका गया जहां एक महिला ने आकर कहा कि यदि विवाद सुलझाना चाहते हो तो उसे ₹50000 देने होंगे नहीं तो वह झूठा आरोप लगा देगी सपना के वकील ने पृथ्वी शो पर ही मारपीट का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सपना के साथ भी मारपीट हुई है पृथ्वी शॉ के हाथ में भी डंडा दिख रहा है पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने पहले हमला किया था सपना भी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है फ़िलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की तरफ से जांच की जा रही है


By - SARJU PATEL, SAGAR TV NEWS, STVN INDIA
18-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.