MP | 55 साल की विदेशी मेम 25 साल के देशी युवक पर फिदा, कर रहे कोर्ट मैरिज || SAGAR TV NEWS ||

 

55 साल की एक विदेशी मैम का 25 साल के देशी युवक पर दिल आ गया है, दोनों की प्रेम कहानी फिल्मों की तरह आकार ले रही है, छोटी सी मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और कब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, ये उन्हें भी पता नहीं चला, अब दोनों ने शादी करने की ठान ली है, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में भी आवेदन कर दिया है, फिलहाल मामला विदेशी महिला का होने के कारण कोर्ट ने पूरी जांच और परिजनों की सहमति के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। लेकिन दोनों के बीच करीब 30 साल की उम्र का अंतर होने के बावजूद शादी करना चर्चा का विषय बन गया है

छतरपुर जिले में एक 55 साल की मैक्सिको की महिला और खजुराहो के 25 साल के युवक शादी करने जा रहे हैं, एडीएम ऑफिस में शादी के लिए आवेदन देने आए युवक शेख अमन ने बताया कि वह खजुराहो में एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में काम करता था। तभी एक मैक्सिको की विदेशी महिला मारठा जुलिया उनकी दुकान में आई थी, जिन्होंने हैंडीक्राफ्ट के बारे में जानने के लिए मुझसे चर्चा की, उनसे मिलने के बाद मुझे अच्छा लगा और इसके बाद हम कई बार मिले, हमारी पहचान पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। महिला को भारत के गांव बहुत पसंद थे, वे घूमना चाहती थी तो हमने उन्हें घूमाया, महिला करीब एक माह तक यहां रूकी थी, उस दौरान युवक ने उन्हें अच्छी-अच्छी जगह घूमाया, फिर वह वापस विदेश चली गई, फिर कोरोना महामारी के कारण बीच में यहां नहीं आ पाई, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच सम्पर्क बना रहा, फिर वह अक्सर खजुराहो आने लगी, तो परिवार वालों के साथ भी मेलजोल बढ़ गया, इस बार जब वह आई तो युवक ने महिला से प्यार का इजहार कर दिया तो महिला ने भी सहमति दे दी


By - sagar tv news
22-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.