चाची और चचेरे भाई ने मिलकर नवविवाहिता को जिंदा जलाया || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के दमोह से एक नवविवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है घटना को अंजाम कोई और ने नहीं बल्कि उसकी सगी चाची और चचेरे भाई ने दिया है
जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय नवविवाहिता की मां मासूम बच्ची के साथ घर के अंदर थी। देहात पुलिस थाना की जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत , चौरई गांव निवासी राजकुमारी लोधी वर्तमान में खेती का कार्य होने के चलते दरगुंआ हार में परिवार के साथ रहती थी, वही उसकी मां इमरती लोधी भी करीब 5 वर्ष से साथ रह रही थी, वजह यह थी कि इमरती लोधी को उसकी देवरानी व उसका परिवार परेशान करता था, आज दोपहर को जब राजकुमारी लोधी नहाने के लिए घर से थोड़ी दूर गई तब उसकी सगी चाची नन्नी बाई और उसका बेटा छत्रपाल वहां पहुंचे और उसके ऊपर तेल डालकर आग लगा दी, मासूम बच्ची को अपनी गोद में लिए बैठी इमरती लोधी ने जब अपनी देवरानी व भतीजे को भागते देखा तो वह दौड़कर वहां पहुंची लेकिन तब तक उसकी बेटी राजकुमारी आग से बुरी तरह जल गई थी, तुरंत ही इस नवविवाहिता को 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की, । पुलिस अधीक्षक का कहना है


By - sagar tv news
24-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.