रेलवे फाटक बंद होने से परेशान हो रहे वाहन चालक

 

सागर जिले के खुरई में चल रहा तीसरी रेलवे लाईन का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशान बना है। हालात यह है कि रेलवे फाटक काफी देर तक बंद कर दिया जाता है, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशान होना पडता है। ऐसे ही एक जननी एक्सप्रेस घंटो तक फंसी रही। जिससे चालक एक प्रसूता लेने नहीं जा सका।
लोगों को भले ही तीसरी रेलवे लाईन का फायदा बाद में मिले, लेकिन इस वक्त लोग परेशान हो रहे है। रेलवे फाटक बंद होने कई वाहन चालक जरूरी काम से समय नहीं पहुंच पाते। या फिर कई लोग रास्ता बदलकर निकलते है, जिससे उनको खासा परेशान होना पडता है। बताया जाता है कि बीते दिन खुरई के पास सुमरेरी रेल्वे गेट पर एक जननी एक्सप्रेस घंटो फंसी रही। महिला की डिलेवरी के बाद जननी एक्सप्रेस महिला और उसके बच्चे को गढ़ौला जागीर छोड़ने गई थी लेकिन लौटते समय उसे दूसरी महिला को लेने जाना था। लेकिन निर्माण कार्य के कारण फाटक बंद कर दिया गया था। जिससे जननी एक्सप्रेस बहुत देर तक खड़ी रही। हांलाकि कुछ देर बाद गेट खोलकर जननी एक्सप्रेस को निकाल दिया गया। ऐसे ही पिछले दिनों सागर से आने वाली ट्रेनों को भी बीच ट्रेक पर खड़ा कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। हालांकि तीसरी लाईन का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही यह काम पूरा जाएगा और इसके बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
25-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.