महिला IAS-IPS ऑफिसर्स का बिना पोस्टिंग तबादला जानिए क्यों भिड़ी महिला अधिकारी

महिला IAS और IPS का
बिना पोस्टिंग तबादला

महिला IAS-IPS ऑफिसर्स का बिना पोस्टिंग तबादला जानिए क्यों भिड़ी महिला अधिकारी


कर्नाटक सरकार ने सोशल मीडिया पर दो महिला ब्यूरोक्रेट के झगड़े के मामले में एक्शन लिया है। बोम्मई सरकार ने मंगलवार को दोनों महिला अधिकारियों की बिना कहीं पोस्टिंग किए तबादला कर दिया।दरअसल, रविवार को IPS ऑफिसर डी रूपा मौदगिल ने IAS ऑफिसर रोहिणी सिंधुरी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। इसके बाद रोहिणी ने रूपा को मानसिक रूप से बीमार बता दिया।
दोनों अधिकारियों के इस रवैये पर राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रूपा ने दावा किया था कि रोहिणी ने तीन पुरुष IAS अधिकारियों को अपनी प्राइवेट फोटो भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है।ये तस्वीर IPS रूपा की है, इन्होंने IAS रोहिणी की प्राइवेट तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की थीं।
इससे पहले, रूपा ने शनिवार को रोहिणी पर भ्रष्टाचार सहित 19 आरोप लगाए थे। रूपा ने आरोप लगाया कि IAS रोहिणी ने साल 2021 और 2022 में तीन IAS अधिकारियों के साथ अपनी प्राइवेट फोटोज शेयर की थीं। रूपा ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की है।रोहिणी ने कहा था- रूपा IAS अधिकारियों को बदनाम करने का अभियान चला रही हैं और कार्रवाई की धमकी दे रही हैं। रूपा ने मेरे वॉट्सऐप स्टेटस से निजी तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें फेसबुक पर शेयर कर दिया। वो कह रही हैं कि मैंने कुछ IAS अधिकारियों को प्राइवेट फोटोज भेजी हैं, तो उनके नामों का खुलासा क्यों नहीं कर देतीं। मानसिक बीमारी बहुत बड़ी समस्या है, जब किसी बड़े पद पर तैनात अधिकारी इस बीमारी से पीड़ित होता है तो उसके परिणाम खतरनाक होते हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है।उधर, कर्नाटक के गृहमंत्री ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर जिस तरह का बर्ताव कर रही हैं, वैसा व्यवहार आम आदमी सड़क पर भी नहीं करता। दो अधिकारियों का सोशल मीडिया पर इस तरह बात करना सही नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने दोनों महिला अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने की सलाह दी थी। बता दें कि डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं। वहीं, रोहिणी सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।


By - sagar tv news
26-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.