पिता ने बेटी की राजशाही शादी में दिया सोने-चांदी जड़ा बेड-सोफा, फैक्ट्री, कई बीघा जमीन और करोड़ों की FD !

पिता ने बेटी की शादी में दिया
सोने-चांदी से जड़ा बेड-सोफा

पिता ने बेटी की राजशाही शादी में दिया सोने-चांदी जड़ा बेड-सोफा, फैक्ट्री, कई बीघा जमीन और करोड़ों की FD !

राजस्थान में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी राजशाही अंदाज से की, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है, यहां एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी को गिफ्ट में 2 किलो सोने और 100 किलो चांदी के गहने व सामान दिए. इसमें चांदी के बर्तन और चांदी का ही पलंग, सोफा-सेट और डायनिंग टेबल शामिल है. इतना ही नहीं, उद्योगपति पिता ने बेटी को करोड़ों रुपये की अन्य चीजें दी हैं, जिनकी भी खूब चर्चा हो रही है दरअसल, पाली के जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव में बिजनेसमैन महेंद्र सिंह सेवड़ (राजपुरोहित) ने अपनी बेटी वंशिका की शादी की थी. दूल्हा कुलदीप सिंह जागरवाल भी बिजनेसमैन हैंं, जो भैसाणा गांव के रहने वाले हैं. उसके पिता का नाम लक्ष्मण सिंह जागरवाल है. मोहराई से करीब 5 किमी दूर एक रिसॉर्ट में बारातियों के रुकने और खाने का इंतजाम किया गया था.इस शादी में बिजनेसमैन महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी को बतौर गिफ्ट 2 KG सोने के गहने, 100 KG चांदी के गहने, फर्नीचर और बर्तन, SUV कार और बंगला दिया है. इसमें चांदी के बर्तन, चांदी का ही पलंग सोफा-सेट और डायनिंग टेबल शामिल है.इसके साथ ही सिर से लेकर पैरों तक पहनने के लिए बेटी को सोने के करीब 3 किलो के अन्य गहने भी दिए. साथ ही एक SUV-700 कार, स्कूटी, बेंगलुरु में 12 हजार स्क्वायर फीट की फैक्ट्री, 30×40 का प्लॉट, पाली के हाउसिंग बोर्ड में 2 बीघा जमीन और एक करोड़ 8 लाख की FD दी है


By - sagar tv news
28-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.