4 बच्चों की मां 2 बच्चों के प्रेमी के साथ भागी, दूसरे शख्स ने प्रेमी पति की पत्नी से रचा ली शादी

4 बच्चों की मां 2 बच्चों के प्रेमी के भागी, दूसरे शख्स ने प्रेमी पत्नी से रचा ली शादी

4 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता के साथ हुई फरार

 

शादीशुदा या बाल बच्चे वाले औरत-मर्दों के प्रेम-प्रसंग या फिर साथ में भागने की खबरें आये दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रेम प्रसंग को लेकर बिहार से जो मामला सामने आया है, वह काफी दिलचस्प है. दरअसल इस लव स्टोरी में प्यार के साथ-साथ बदले की भावना भी है. मामला खगड़िया जिले का है. जहां दो युवकों ने एक दूसरे की पत्नी से निकाह कर लिया.

दरअसल, बिहार के खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के हरदिया गांव निवासी नीरज की शादी 2009 में पसरहा गांव की रूबी देवी से हुई थी. दोनों के चार बच्चे भी थे, लेकिन रूबी देवी का प्रेम प्रसंग गांव के मुकेश से चल रहा था.मुकेश भी शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे, लेकिन कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है. प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती. दोनों ने फरवरी 2022 में भागकर शादी कर ली. इस दौरान दोनों अपनी दो बेटियों और एक बेटे को साथ लेकर गांव से फरार हो गए

हरदिया गांव निवासी नीरज को जैसे ही पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी मुकेश के साथ भाग गई है, तो नीरज ने मुकेश के खिलाफ पसराहा थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. नीरज ने बताया कि गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मुकेश नहीं माना और भागता फिरता रहा. यह मामला एक साल तक चला. बदला लेने के लिए नीरज ने मुकेश की पत्नी के साथ भागकर शादी कर ली. दोनों की पत्नी का नाम रूबी है

इस घटना में दिलचस्प मोड़ तब आया जब मुकेश की शादी मानसी प्रखंड के अमनी गांव में हुई. जहां मुकेश अपनी पहली पत्नी को छोड़कर नीरज की पत्नी के साथ रह रहा था. इसके बाद नीरज ने मुकेश से बदला लेने के लिए मुकेश की पत्नी रूबी को फोन किया.

संयोग से दोनों की पत्नी का नाम रूबी है. नीरज और मुकेश की पत्नी रूबी के बीच एक हफ्ते तक प्यार भरी बातें हुई, जिसके बाद दोनों में सुलह हो गई और दोनों 18 फरवरी 2023 को गांव से भाग गए, फिर मंदिर में शादी कर ली.
नीरज टाटा कंपनी में काम करता है, जबकि मुकेश मजदूरी करता है. जैसे ही इस शादी की खबर गांव से शहर में फैली हर तरफ चर्चा होने लगी. हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों टूटे हुए परिवार फिर से अलग तरीके से सेटल हो गए हैं. दोनों खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं.


By - sagar tv news
01-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.