हेलमेट पहनकर भैंस की सवारी करता दिखा युवक, वीडियो वायरल || STVN INDIA ||

 


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली लागू होने के बीच एक रोचक वीडियो सोशल मीडिया की सुरखी बना है। वायरल वीडियो में हेलमेट पहना एक युवक भैंस पर सवार होकर अपनी वीडियो बना रहा है। यह वीडियो मुगलपुरा थाना क्षेत्र की बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहना एक युवक सिर पर काले रंग का हेलमेट लगाया हुआ है। इसके बाद वह कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन से स्वयं की वीडियो बना रहा है। जो भैंस की सवारी का लुत्फ उठा रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। वीडियो जीआईसी चौराहे की बताया जा रहा है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि हेलमेट पहन कर भैंस की सवारी के पीछे युवक की असल मंशा क्या है? युवक के बारे में पुलिस ने चौराहे के आसपास रहने वालों से पूछताछ की। फिर भी कोई ठोस जानकारी अथवा सूचना पुलिस को नहीं मिली। हालांकि वायरल वीडियो पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना की वजह आइटीएमएस का लागू होना बताया है। कहा गया कि ई-चालान कटने से लोगों में भय का माहौल है। ऐसे में भैंस पर बैठने के दौरान भी लोग हेलमेट लगा रहे हैं।


By - Sagar Tv News
01-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.