अधिवक्ता संघ का हुआ चुनाव एडवोकेट महेंद्र तिवारी चुने गये अध्यक्ष

 

सागर जिले के शाहगढ़ में तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चुनाव के लिए आज बुधवार एक मार्च को व्यवहार न्यायालय प्रांगण में मतदान हुआ जिसमें तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी एडवोकेट इंद्रकुमार जैन और एडवोकेट महेंद्र तिवारी चुनाव मैदान में थे , मतदान का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था , मतदान निर्धारित समय 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक शत प्रतिशत हो गया , पीठासीन अधिकारी और उम्मीदवारों की सहमति से दोपहर 2 बजे के बाद मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी गई , तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 36 मत डाले गए थे , शत प्रतिशत हुये मतदान की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ की गई जिसमें एडवोकेट महेंद्र तिवारी को 19 मत और एडवोकेट इंद्रकुमार जैन को 17 मत प्राप्त हुए , चुनाव प्रक्रिया में मतगणना सम्पन्न होने के बाद पीठासीन अधिकारी एडवोकेट आशाराम तिवारी ने एडवोकेट महेंद्र तिवारी को निर्वाचित घोषित किया , इस तरह शाहगढ़ तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट महेंद्र तिवारी दो मत अधिक लेकर निर्वाचित हुये है


By - sagar tv news
01-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.