बागेश्वर महंत के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जेल जायेगा या नहीं कोर्ट कर रही फैसला

बाबा बागेश्वर का भाई गिरफ्तार
शादी समारोह किया था हंगामा !


बागेश्वर महंत के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जेल जायेगा या नहीं कोर्ट कर रही फैसला

बाबा बागेश्वर के भाई को
पुलिस ने किया गिरफ्तार

धीरेंद्र शास्त्री के भाई को
पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

बाबा का भाई जेल जाएगा या मिलेगी
जमानत कोर्ट कर रही फैसला

दलित परिवार के शादी
समारोह में की थी फायरिंग

वीडियो वायरल होने के बाद
मामला दर्ज किया गया था

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी शालिगराम जेल जाएगा या नहीं, इस पर कोर्ट कुछ ही देर में फैसला लेगी। कोर्ट परिसर में छतरपुर जिले के तीन थानों बमीठा, सिविल लाइन और सिटी कोतवाली पुलिस मौजूद है।
शालिगराम उर्फ सौरव गर्ग पर पुलिस ने 9 दिन पहले FIR दर्ज की थी। उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सिगरेट पीते हुए और हाथ में कट्टा लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमकाता नजर आया था। पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों शालिगराम गर्ग का एक शादी समारोह में लोगों को धमकाते वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो और परिवार की रिपोर्ट के आधार पर शालिगराम गर्ग पर मारपीट, धमकाना, जान से मारने की धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच एसडीओपी खजुराहो को सौंपी गई थी। परिवार के बयान के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई थीं। मामले में गुरुवार को मुख्य आरोपी शालिगराम गर्ग एवं राजाराम तिवारी को गिरफ्तार करके कोर्ट में न्यायिक हिरासत के किए प्रस्तुत किया गया है।

 


By - sagar tv news
02-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.