सागर-पटवारी के खेत से लाखों की फसल चोरी, रात में छोड़कर आये सुबह गायब मिली

 

 


चोरियों के बारे में तो आपने खूब देखा सुना होगा लेकिन सागर के बीना में हुई एक चोरी चर्चाओं में आ गई है यहां पर एक पटवारी के खेत में कटकर एकत्रित कर रखी गई मसूर की फसल चोरी हो गई, इतना ही नहीं चोरों के द्वारा उसी खेत में ट्रैक्टर ट्रॉली और थ्रेसर ले जाकर थ्रेसिंग की गई, जो माल निकला उसे अपने साथ ले गए जब पटवारी सुबह अपने खेत पहुंचा तो वहां केवल भूसा डला हुआ था आसपास के खेत वालों से उसने पूछताछ की लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी इसके बाद उसने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है खेत में वाहनों के पहियों के निशान देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां करीब 2 से 3 ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आए होंगे जो थ्रेसर भी लाए थे और करीब एक दर्जन मजदूर भी होंगे जिनसे यह रेसिंग करवाई गई है पीड़ित पटवारी के द्वारा भानगढ़ थाना पहुंचकर शिकायत की गई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है.
पटवारी संदीप सिंह ने बताया कि वे कंजिया हल्का में पदस्थ हैं। उनकी जमीन हड़कल जैन में है। खेत में मसूर बोई थी, जिसकी कटाई कर खेत में ही चार-पांच जगह ढेर लगवा दिए थे। कि थोड़ी धूप लग जाए तो थ्रेसिंग करा लेंगे। इसके बाद संदीप अपने बीना स्थित घर आ गए। दूसरे दिन जब जाकर देखा तो पता चला कि खेत से फसल गायब है और भूसा पड़ा हुआ है। संदीप के अनुसार फसल की कीमत ढाई से तीन लाख रूपये बताई जा रही है।


By - sagar tv news
12-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.