एक्सप्रेसवे पर बाइक चालक को हेलमेट देने के लिए हेलमेट मैन ने तेज रफ्तार में दौड़ाई कार

बाइक चालक को हेलमेट देने
हेलमेट मैन ने लगाई अपनी जान दाव पे

एक्सप्रेसवे पर बाइक चालक को हेलमेट देने के लिए हेलमेट मैन ने तेज रफ्तार में दौड़ाई कार


ये हैं हेलमेट मैन के नाम से मशहूर राघवेंद्र कुमार जिन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे एक युवक को हेलमेट देने के लिए अपना नियम तोड़ दिया।
राघवेंद्र ने 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में कार चलाकर युवक का पीछा किया और उसे रोककर हेलमेट पहनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
राघवेंद्र ने कहा कि वह कभी 100 की स्पीड में कार नहीं चलाते, लेकिन आज एक युवक के लिए नियम तोड़ा।
राघवेंद्र ने ट्विटर में वीडियो शेयर कर लिखा, अपनी कार की रफ्तार 100 से ऊपर नहीं ले जाता, लेकिन लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति ने जब मुझे ओवरटेक किया तो मैं दंग रह गया क्योंकि बिना हेलमेट उसकी रफ्तार हमसे ज्यादा थी। उसे सुरक्षा कवच हेलमेट देने के लिए 100 से ऊपर अपनी गाड़ी को भगाना पड़ा।
युवक ने राघवेंद्र को अपना नाम निखिल तिवारी बताया। वह किसी से मिलने तेज रफ्तार में बिना हेलमेट एक्सप्रेसवे से जा रहा था।

 


By - sagar tv news
16-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.