पुलिस को यूं चकमा दे कर भागी कैदी गर्भवती महिला ,सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो
एमपी के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल में भर्ती एक सात माह की गर्भवती महिला कैदी फरार हो गई है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह महिला अपने परिवार के अन्य साथियों के साथ हत्या के प्रयास के मामले 307 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जेल भेजी गई थी। जिसे चिकित्सा के लिए 14 मार्च को जेल के महिला पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह महिला कैदी ने पुलिस कर्मी को चकमा दिया और अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भाग निकली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला कैदी का नाम रितु जाटव है और उसे पिछले दिनों हुए सिविल लाइन थाना पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला जेल में बंद थी। इसी दौरान महिला कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाथरूम जाने के बहाने से महिला कैदी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गई है।महिला कैदी के भागने का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेल और पुलिस के अफसर अस्पताल पहुंचे। पुलिस महिला कैदी को तलाश रही है। साथ ही उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर दिया गया है।