भांजी की शादी में 81 लाख कैश, 40 तोला सोना, 30 बीघा जमीन,ट्रैक्टर-ट्रॉली ,एक स्कूटी लेकर पहुंचे मामा

 

भांजी की शादी में 81 लाख कैश, 40 तोला सोना, 30 बीघा जमीन,ट्रैक्टर-ट्रॉली ,एक स्कूटी लेकर पहुंचे मामा

भांजी की शादी में 3.21 करोड़ों का
मायरा लेकर पहुंचे मामा !

81 लाख कैश, 40 तोला सोना
30 बीघा जमीन मायरा में दी ?

शादियों में कई रीति-रिवाज होते हैं. ऐसा ही एक रिवाज मायरा होता है जिसे कई जगहों पर भात भी कहा जाता है. इसमें भाई अपनी बहन के बच्चों (भांजा-भांजी) की शादी में मायरा लेकर आते हैं. इसमें लोग बहन की खुशी में शामिल होते हैं. कई लोग मायरा भरने में इतने पैसे खर्च कर देते हैं कि आसपास में चर्चा का विषय बन जाते हैं. अब ऐसा ही कछ राजस्थान में हुआ है. यहां एक मामा ने अपनी भांजी की शादी में एक-दो लाख नहीं बल्कि 3 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नागौर जिले की डेह तहसील (जायल उपखंड) के बुरडी गांव का है. यहां एक मामा ने अपनी भांजी की शादी में करोड़ों रुपये का मायरा भरा है. तीन मामाओं ने मिलकर अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ से अधिक रुपये का मायरा भरा है. बुरड़ी के भंवरलाल गरवा ने उनके तीन बेटों हरेन्द्र, रामेश्वर और राजेंद्र के साथ मिलकर जिले के ही झाड़ेली गांव में रहने वाली अपनी भांजी (अनुष्का) की शादी में 81 लाख रुपये कैश, नागौर में रिंग रोड पर 30 लाख का प्लॉट, 16 बीघा खेत, 41 तोला सोना, 3 किलो चांदी, एक नया ट्रैक्टर-ट्रॉली धान से भरी हुई और एक स्कूटी दी है.

ये मामला आसपास में चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले भी नागौर जिले में ऐसे कई मायरे भरे गए हैं. इससे पहले भरे गए मायरों में कुल रकम 1 करोड़ तक थी लेकिन ताजा मामले ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं. इस मायरे की तस्वीरें और वीडियोज काफी देखे जा रहे हैं.


By - SARJU PATEL, SAGAR TV NEWS, STVN INDIA
16-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.