इंसानियत की सारी हदे हुई पार,डेढ़ साल की मासूम के साथ किया गलत काम || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के दमोह से इंसानियत की सारी हदे पार कर देने वाला मामला सामने आया हैं जब एक शख्स ने सिर्फ डेढ़ साल की एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया जिले के जबेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले देवतरा टपरिया नाम के गाँव मे एक आदीवासी परिवार में उसका एक रिश्तेदार आया था घर मे आये मेहमान की खातिरदारी के लिए रात के समय घर की महिला अपनी दो बेटियों को छोड़कर बाजार सब्जी लेने चली गई लेकिन प्रमोद नाम के दरिंदे ने उसी घर मे डेढ़ साल की मासूम को शिकार बना डाला। जब महिला लौट कर घर आई तो मासूम खून से लथपथ थी और प्रमोद गायब था। घर मे मौजूद दूसरी बेटी ने दरिंदे की करतूत के बारे में बताया तो सब सन्न रह गए । पीड़ितों ने जबेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पीड़ित मासूम को दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।


By - Shantanu Bharat (Damoh,MP)
20-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.