सागर-साहू समाज के लोग भी नहीं जानते इस अद्भुत प्रतिमा के बारे में

 

साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की एक प्राचीन प्रतिमा सागर जिले के राहतगढ़ के वाटरफाल में देखने को मिली। जब सागर टीवी न्यूज की टीम को बात की खबर लगी तो टीम तत्काल वाटरफॉल पहुंची और वहां देखा तो करीब साढे 5 फुट की अदभुत प्रतिमा थी। हैरानी बात यह है कि इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। जबकि साहू समाज आज देष में मां कर्मा देवी की जयंती धूमधाम से मना रहा है।
मां कर्मा देवी की इस प्राचीन प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि यह मूर्ति कई सालों से यहां पर इसी मुद्रा में पड़ी हुई है ग्राम लालबाग के बुजुर्ग पन्ना लाल यादव ने बताया कि पहले वाटरफॉल का नाम पाटन था, जहां पर बसाहट थी और यहां पर बड़ा बाजार भी लगता था, जहां पर हीरा, मोती, जवाहररात की खरीददारी होती थी, अपने पिता जी से सुनते आए हैं कि यह मूर्ति यहीं पर तब से पड़ी है, हमारे बुजुर्ग इन्हें तेलन बऊ करमा बाई के नाम से संबोधित करते थे, वही, बुर्जर्ग रघुवीर बाबा ने बताया कि हम भी अपने बुजुर्गों से यही सुनते आए हैं कि यह तेलन बऊ की प्रतिमा है, कुछ इक्का-दुक्का साहू समाज के लोग यहां पर पूजा अर्चना करने आते हैं। हालांकि मां कर्मा देवी की प्रतिमा इस संबंध में क्षेत्रवासी अभी अंजान है। गौरतलब है कि राहतगढ़ क्षेत्र एक पुराने इतिहास का गवाह है यहां पर कई अद्भुत और अनोखी प्रतिमाएं देखने को मिलती है चाहे वह वाटरफॉल के पुराने गणपति जी हो या बीच धार में पड़े भीमसेन जी।


By - sagar tv news
18-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.