राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द, कमलनाथ क्या बोले देखिए

राहुल गाँधी की लोकसभा की
सदस्यता रद्द, कमलनाथ बोले...


राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द, कमलनाथ क्या बोले देखिए

 

मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है इस को लेकर लोकसभा सचिवालय ने आदेश भी जारी कर दिया है उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है जिसके चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज हुआ था इस केस में गुरुवार को ही राहुल गांधी को जमानत मिल गई थी सूरत कोर्ट से जमानत दी गई थी इस केस में राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी 15000 रुपए के मुचलके पर कोर्ट जमानत दी थी वह इसके बाद कांग्रेस ने डरो मत कैंपेन शुरू कर दिया है लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के लिए राहुल गांधी के लिए यह बड़ा झटका कहा जा सकता है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है। सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है।


By - sagar tv news
24-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.