MP विधानसभा चुनाव के मददे नजर AAP ने घोषित की जिला कार्यकारिणी
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लगभग पास है और जिसको लेकर सभी पार्टियां अपना दमखम भरने के लिए तैयार हैं।प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरह एक्टिव हो गई है इसी बात के मदद्ेनजर रखते हुए आप पार्टी द्वारा दमोह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अनुभव गौतम जिलाध्यक्ष,नियुक्त किया गया हे तो वही चंद्रमोहन लोकसभा प्रभारी, बसंत राय प्रदेश मजदूर यूनियन अध्यक्ष, विकास पांडे सोशल मीडिया प्रभारी, प्रीति लोधी महिला जिलाध्यक्ष, प्रकाश लारिया यूथ विंग जिलाध्यक्ष, अमित सोनी लोकसभा सहसचिव, बृजेश चौबे सचिव नियुक्त किए गए।