गुम हुआ तोता तो परिवार ने शहर में लगवाए पोस्टर, ढूंढने वाले को मिलेगा 1 हजार रुपये इनाम
अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर उनके पोस्टर लगे देखे होंगे और बकायदा खोजने वाले को ईनाम भी इसमें लिखा होता है, लेकिन दमोह जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक तोता के गुम होने के पोस्टर लगे हैं और खोजने वाले को बकायदा 1000 रुपए का इनाम देने की बात भी कही गई है। इतना ही नहीं तोता के गुमने और पता बताने वाले को ईनाम देने का एनाउंस भी कराया जा रहा है जो इस समय शहर में चर्चाओं का विषय है और लोग तोता खोजने के लिए पेड़ो की ओर टकटकी लगाएं हुए हैं। जानकारी मुताबिक जबलपुर नाका शक्ति नगर कॉलोनी में रहने वाले पुष्पा खरे के घर में एक तोता पला था, जिसे परिवार के लोग अपने घर के सदस्य की तरह रखते थे और पूरा दिन तोता परिवार के लोगों के बीच रहता था। 23 मार्च को तोता कहीं खो गया और काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुष्पा खरे ने शहर में पोस्टर लगवाए जिसमे लिखा कि मेरा तोता कही उड़ गया है। आपने इसे किसी के घर पर या पेड़ पर देखा हो। तो इसकी जानकारी दे। यह तोता, मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपए और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपए का इनाम दिया जायेगा। शहर के चौराहों पर इसी तरह के पोस्टर लगे हैं।