जन आंदोलन पदयात्रा में 11 साल की बच्ची मिला रही ताल से ताल, बता रही कानून के बारे में

जन आंदोलन पदयात्रा में
11 साल की बच्ची बनी मिसाल

जन आंदोलन पदयात्रा में 11 साल की बच्ची मिला रही ताल से ताल, बता रही कानून के बारे में

लोगों को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के मकसद से निकाली जा रही महापरिवर्तन जन आंदोलन पदयात्रा दमोह जिले के बटियागढ में पहुंची। इस पदयात्रा में खास बात यह है कि इसमें एक 11 साल की बच्ची भी ताल से ताल मिलाकर चल रही है। जो लोगों का न केवल अपनी ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। बल्कि लोगों को कानूनों के संबंध में भी जानकारी दे रही है।जानकारी मुताबिक यह पदयात्रा 26 जनवरी को बिहार के वैशाली से शुरू हुई थी, जो अभी तक 1258 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है। जब यह पदयात्रा रायपुर पहुंची तो इससे प्रभावित होकर वहां से 11 साल की बच्ची प्रीविका पीहू भी इससे जुड गई। बताया जाता है कि इस यात्रा के दौरान लोगों को कानूनों के बारे में जागरूक किया जाता है। ये कानून जनता को शासन करने की शक्ति देगा और सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा, जिससे भ्रष्टाचार बंद होगा। साथ ही राईट टू रिकॉल के तहत जनता को जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाने का अधिकार भी मिलेगा। अब यह पदयात्रा बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से दिल्ली तक जाएगी। इस पदयात्रा में षामिल प्रियंका मिश्रा, जय सिंह राजपूत, नवीन कुमार ठाकुर ने लोगों को बताया कि अगर हमारी मांग पूरी हो जाती है तो ये जनता की जीत होगी और असल जनतंत्र की शुरुआत होगी। बताया जाता है कि इस यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों को इकट्ठा कर अपने इन कानूनों के बारे में जानकारी दी जाती है।


By - sagar tv news
29-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.