सागर-महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान से प्रशासन और शराब ठेकेदार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

 

 


देशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर जगह जगह आक्रोशित महिलाये प्रदर्शन कर रही हे लेकिन एक जगह महिलाओ ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया जो चर्चा का विषय बन गया यहाँ महिलाओं ने भजन मंडली के साथ भजन कीर्तन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और भगवान से प्रार्थना कि इस दुकान को हटाने के लिए प्रशासन और शराब ठेकेदार को सदबुद्धि दे। दरअसल, सागर जिले के खुरई में गढ़ौला नाका स्थित देशी शराब दुकान को हटाने की मांग कई सालों से की रही है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस दुकान को नहीं हटाया, जिससे महिलाओं सहित सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने बताया कि इस दुकान के कारण हर दिन शराबी नशे में उपद्रव करते रहते हैं। जिससे लोगों को मंदिर जाने में बहुत परेशानी होती है। इसी दुकान के पास में एक स्कूल भी है जिससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन से कई बार ज्ञापन देकर दुकान हटाने के लिए मांग की गई लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटाई गई। भजन कीर्तन में महिलाओं के अलावा पुरुष भी बड़ी संख्या में बैठे हुए नजर आये और भजन गाकर अनोखा प्रदर्शन किया


By - sagar tv news
04-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.