आधीरात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी,गांव वालों ने करा दी शादी, पूरा गांव बना बाराती…

अंधेरे में इश्क और रोशनी में हुई प्रेमी जोड़े की शादी !


आधीरात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी,गांव वालों ने करा दी शादी, पूरा गांव बना बाराती…

बिहार के जमुई में एक ऐसी शादी हुई है, जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा. रात में मोबाइल की रोशनी में युवक और युवती की शादी करा दी गई. इस दौरान पूरा गांव बाराती बन गया और मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी.मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के काकनचौर गांव का है. पटेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में प्रेम में डूबे युवक और युवती का विवाह तय हुआ. अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा. रात के अंधेरे में छेड़खानी कर रहे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव के ही मंदिर में उनकी शादी करा दी गई.युवक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है. वहीं कर्रा गांव की लड़की है. अपने नानी के गांव ककनचौर आई हुई थी. युवक रंजन अपनी प्रेमिका से मिले बिना नहीं रह सका. वह रात के अंधेरे में उसके नाना के घर मिलने पहुंचा.रात के अंधेरे में दोनों के बीच बातचीत होते देख ग्रामीणों की नजर पड़ गई, फिर क्या था, तरह-तरह की बातें होने लगीं. कोई दोनों को पुलिस को सौंपने की बात कहने लगा तो कोई दोनों की शादी कराने की सलाह देने लगा.
ग्रामीणों की रजामंदी से गांव के ही मंदिर में मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी हो गई. इस दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं


By - sagar tv news
10-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.