सागर-BJP में 7 नेता CM बनने सूट सिलवाए घूम रहे...दिग्विजय सिंह ने अंगुलियों पर गिनाए नाम
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने BJP के संभावित CM उम्मीदवारों पर बयान देकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा दी है। उन्होंने कहा, BJP में 7 लोग CM के लिए सूट सिलवाए घूम रहे हैं। शिवराज सिंह BJP के CM उम्मीदवारों की सूची छोड़ने को तैयार नहीं हैं। भूपेंद्र सिंह, भार्गव जी (गोपाल भार्गव), नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा तैयारी में हैं कि कब मौका मिल जाए। लेकिन, मौका नहीं मिलेगा। शपथ ग्रहण होगा तो नवंबर - दिसंबर में कमलनाथ जी मुख्यमंत्री होंगे। मध्यप्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के लिए दिग्विजय सिंह हारी हुई सीटों पर दौरे कर रहे हैं। आज वह सागर जिले की सुरखी विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। दिग्गी के इस बयान पर BJP के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, मिस्टर बंटाधार फिर झूठ बोलकर मध्यप्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह खुद कह चुके हैं कि मैं जनता के बीच जाता हूं, तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।