युवतियों से लूट करने वाला शातिर बदमाश ने पुलिस हिरासत में लंबे समय से था फरार

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लड़ई
युवतियों से की थी मंदिर में लूट !


युवतियों से लूट करने वाला शातिर बदमाश ने पुलिस हिरासत में लंबे समय से था फरार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में चोरी, लूट और डकैती की कई घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश की लड़ई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस पर ₹10000 का इनाम भी घोषित था। आरोपी ने 2 माह पहले ही पटेरा निवासी कुछ युवतियों से खड़ेरा माता मंदिर की सीढ़ियों पर कट्टा लाकर लूट की थी और उनके मोबाइल और चांदी की चेन और रुपए लेकर फरार हो गए थे।हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की फरार आरोपी बोरी खुर्द गांव निवासी बसंत उर्फ लड़ई काछी पर चोरी, लूट, डकैती के अनेक मामले दर्ज हैं। 24 फरवरी को छात्राओं के साथ लूट की घटना के बाद युवती मनु तंतवाय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मैं अपने भाई बहनों के साथ खडेरा माता आई थी। मेरी चार बहनें जैसे ही सीढ़ियों के तरफ आई, तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने कट्टा और चाकू दिखाकर मुझसे ओर बहनों से तीन मोबाइल व चांदी की चेन छीन लिए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 392 का मामला दर्ज किया गया।
शातिर बदमाश लड़ई को पकड़ने में जुटी पुलिस टीम को आखिर कार सफलता मिल गई, लेकिन पुलिस टीम की जान उस वक्त अटक गई, जब आरोपी की घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम के ऊपर ही कट्टे से हमला करने का प्रयास किया और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे छकाते हुए पकड़ ही लिया। आरोपी पर ₹10000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे और भी घटनाओं की जानकारी ली जा सके। एसडीओपी का कहना है की


By - sagar tv news
12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.