प्रोफेसर करता था गंदे इसारे छात्रा से मेल-जोल बढ़ाने का बनाया दबाव

 

शिक्षक की प्रताडना से तंग आकर एक छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वही, पुलिस ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है। मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा का है। जानकारी मुताबिक शासकीय महाविद्यालय में पढने वाली बीएससी फाइनल की छात्रा को कालेज का षिक्षक अरुण पटेल बीते 1 साल से परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने यह धमकी दी थी कि यदि उसके साथ मेल-जोल नहीं बढ़ाएगी तो वह परीक्षा के दौरान उसे नुकसान पहुंचाएगा। यह आरोप लगाते हुए छात्रा ने अपनी मां को अस्पताल में बताया कि कॉलेज की एक महिला टीचर भी उसके साथ शामिल है। वही उसकी मां ने बताया कि गुरुवार को बेटी परीक्षा देने गई थी। जब वह लौटकर आई तो घर पर कोई नहीं था। उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों ने चीख सुनकर आग बुझाई और मुझे कॉल किया। बेटी को पुलिस अस्पताल लेकर गई। परिजनों की शिकायत के बाद तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी का कहना है कि इस मामले में छात्रा के बयान दर्ज करने के लिए एक सब इंस्पेक्टर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
15-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.