ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन ,डॉक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल,नवजात शिशु को मिला नया जीवन

 

छतरपुर जिले की बकस्वाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉ ललित उपाध्याय ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक नवजात शिशु को नया जीवन दिया है। दरअसल, वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाली रानी रैकवार ने एक नवजात को जन्म स्वास्थ्य केंद्र में दिया था, लेकिन नवजात बच्चे का रूप देखकर अस्पताल प्रबंधन दंग रह गया, क्योंकि उसके सिर में एक बहुत बड़ा ट्यूमर निकला हुआ था, मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल दमोह रिफर करवा दिया गया लेकिन दमोह अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करवा दिया, जब नवजात वहां पहुंचा तो उसे वहां से भोपाल एम्स में इलाज कराने की सलाह दी गई। लेकिन परिजनों के पास इतना पैसा नही था कि वह नवजात शिशु का ऑपरेशन करवा सके जिसके चलते परिजन काफी दुखी थे, फिर बकस्वाहा बीएमओ डॉं. ललित उपाध्याय ने बच्चे के ऑपरेशन के लिए ऐम्स अस्पताल भोपाल में अपने परिचितों से बात कर ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन सफल रहा। नवजात की मां ने बताया कि अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.