एमपी में चौथा वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनेगी रामराजा की नगरी ओरछा, केन्द्र सरकार को भेजा प्रपोजल

MP में चौथा वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनेगी
रामराजा की नगरी ओरछा

एमपी में चौथा वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनेगी रामराजा की नगरी ओरछा, केन्द्र सरकार को भेजा प्रपोजल

मध्यप्रदेश की अयोध्या कही जाने वाली रामराजा की नगरी ओरछा चौथी वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनेगी और यह अभी यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल है। परमानेंट लिस्ट में शामिल करने के लिए डॉजियर और डॉक्यूमेंटेशन का काम पूरा हो गया है। केंद्र सरकार को प्रपोजल भी सबमिट किया जा चुका है। वही एक साल के अंदर मांडू फिर भेड़ाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का प्रपोजल भी सबमिट किया जाएगा। अभी एमपी की 3 साइट्स खजुराहो, भीमबेटका और सांची के स्तूप वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे विशेष स्थानों जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है।प्रमुख सचिव का कहना हे कि एक साल में देश की एक ही साइट को यूनेस्को परमानेंट की कैटेगरी में शामिल करता है। हर साल विभिन्न स्टेज से 8 से 10 प्रोजेक्ट सबमिट होते हैं। इनमें से एक को केंद्र सरकार फाइनल करती है और फिर यूनेस्को को भेजती है। हमारा प्रोजेक्ट कब परमानेंट कैटेगरी में शामिल होगा, ये नहीं पता लेकिन हमने हमारा काम पूरा कर दिया है।


By - sagar tv news
18-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.