पटना के बाद अब भागलपुर रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर चलता रहा अश्लील विज्ञापन लोगों ने बनाया वीडियो

 

 

अभी हाल में ही पटना जंक्शन सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा में था। हुआ ये था कि पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर मॉनिटर डिस्प्ले पर अश्लील वीडियो चल गया था। अब पटना के बाद भागलपुर में भी ऐसा ही कुछ कांड हुआ है। यहां पर रेलवे स्टेशन के बाहर विज्ञापन के लिए लगे एक डिस्प्ले पर अश्लील विज्ञापन चल गया और यह विज्ञापन रात साढ़े 8 बजे से लेकर सुबह के 4 बजे तक चलते रहा। इस विज्ञापन में लिखा था- कॉलगर्ल के लिए यहां संपर्क करें। विज्ञापन पर लोगों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। जैसे ही इस बात की खबर जिला प्रशासन को हुई तो आनन-फानन में चल रहे विज्ञापन को बंद करने के लिए पहले बिजली काट दी गई इसके बाद तुरंत उस बोर्ड को हटाया गया।जानकारी के मुताबिक, इस बोर्ड को विज्ञापन के लिए एक सामाजिक संस्था जीवन जागृति मिशन चलाती है। संस्था का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक बोर्ड को हैक कर ऐसे विज्ञापन को चलाया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर DSP और SDM पहुंचे। घटनास्थल से लोगों को हटाया गया और फौरन उस बोर्ड को उतारा गया। वहीं जीवन जागृति संस्था ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक बोर्ड प्रशासन द्वारा ही उन्हें दिया गया था। इस बोर्ड पर सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़ी जानकारी फ्लैश होती थी। सभी जानकारी हिंदी में चलती थी लेकिन सोमवार रात को साढ़े 8 बजे अचानक से यह गंदा विज्ञापन अंग्रेजी में चलने लगा। इस मामले को लेकर संस्था ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.