ऑनलाइन सट्टे खिलाते चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लाखो रुपए सहित 14 लाख का वाहन मिला SAGAR TV NEWS

 

टीकमगढ जिले में ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में लिप्त चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब 7 लाख 89 हजार रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 लाख रुपए कीमत का वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने और खिलाने वालों की धरपकड़ के लिए थाना कोतवाली और साइबर सेल से सूचना तंत्र सक्रिय किया गया। तभी सूचना मिली कि ढोंगा मैदान टीकमगढ़ में एक कार खड़ी हुई है। जिसमें बैठकर चार युवक मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने ढोंगा मैदान पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार में सवार चार युवकों को हिरासत में लिया। युवकों ने अपना नाम नितिन उर्फ अब्बू यादव निवासी रानीपुरा मोहनगढ़, प्रकाश यादव निवासी पुरानी टेहरी टीकमगढ़, दीपेंद्र यादव निवासी पहाड़ी तिलवारन और फिरोज खान निवासी मस्जिद के सामने मोहनगढ़ का होना बताया है। वही, चारों के मोबाइल चैक करने पर मोबाइलों से ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा की वेबसाइट पर क्रिकेट सट्टा खेलना पाया गया। साथ ही चारों व्यक्तियों को चैक करने पर नकद 6000 रुपए मिले। पूछताछ एवं मोबाइल चैक करने पर पता चला कि चारों युवकों के द्वारा आईपीएल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा दिनों से खेला एवं खिलाया जा रहा है। जिसका लेनदेन फोन-पे के माध्यम से किया जाता है। फोन-पे और संबंधित बैंक से पता चला कि नितिन यादव के बैंक खाते में कुल 7 लाख 50 हजार का ट्रांजेक्शन किया गया। वहीं फिरोज के फोन-पे और बैंक खातों में 39 हजार 700 रुपए का ट्रांजेक्शन पाया गया। बैंक खाते तत्काल सीज करवाए गए। नितिन यादव ने बताया कि विक्की उर्फ आदित्य तिवारी निवासी टीकमगढ़ से एजेंट आईडी खरीदी थी। अन्य लोगों को भी आईडी कमीशन पर बिकवाई थी


By - Anjali Jain from Tikamgarh mp
21-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.