स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की भर दी मांग,दूल्हे सहित पूरी बारात रह गई हक्का-बक्का || STVN INDIA ||

 

स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की भर दी मांग,दूल्हे सहित पूरी बारात रह गई हक्का-बक्का || STVN INDIA ||

स्टेज पर दूल्हे के सामने
प्रेमी ने दुल्हन की भर दी मांग

हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में हो रही शादी के दौरान लोग उस समय हैरानी में पड गए है, जब दुल्हन के प्रेमी ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। बताया जा रहा है कि खूटरा बेरीबंड के बुधन राम की बेटी प्रीति कुमारी की शादी सागर कुमार से तय हुई थी। शादी के दिन जब दूल्हा सागर कुमार बारात लेकर दुल्हन प्रीति के घर पहुंचा। तब दुल्हन के कथित प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ वरमाला स्टेज के पास आ धमका। उस समय दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला डाल कर मिठाई खिलाने का रस्म कर रहे थे। इसी दौरान प्रीति का प्रेमी सनी कुमार ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद बाराती और घाराती सकते में आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से मारपीट भी हुई। बाद में प्रेमी सनी को पकड़ लिया गया। यह देखकर दूल्हा बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया। बाद में जनप्रतिनिधियों के सामने प्रीति और सनी की शादी करा दी गई। बहरहाल सनी, प्रीति को अपने जीजा बहन के घर में रखे हुए हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।


By - sarju patel ,sagar tv news - stvn india
05-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.