पूर्व सीएम के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल

 

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस जॉइन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बडा बयान दिया है। उन्होंने कहा, शिवराज चौहान के कारण पत्नी को एंबुलेंस नहीं मिली। इस वजह से उनकी जान चली गई। देवास कलेक्टर को शिवराज ने निर्देश दिए थे कि दीपक का फोन आए, तो कोई भी बात नहीं करना। दीपक जोशी सहित दतिया जिले से विधायक रहे राधेलाल बघेल भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए है। जोशी ने कहा, आज मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। नेताओं की स्थिति यह है कि कार्यकर्ता उनसे मिल नहीं सकते। आज पार्टी को एक हाईटेक पार्टी के साथ एक ऐसी पार्टी का लेवल दे दिया, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता उन तक पहुंच नहीं सकता। वही जोशी भोपाल में स्थित सरकारी आवास से पिता कैलाश जोशी की तस्वीर साथ लेकर दफ्तर पहुंचे। देवास से भोपाल रवाना होने से पहले जोशी ने सुबह खेड़ापति मंदिर में दर्शन किए। समर्थकों ने उन्हें फरसा देकर रवाना किया। देवास में उन्होंने कहा, भाजपा में लॉलीपॉप देख-देखकर मेरा शुगर लेवल बढ़ गया है। अब शुगर लेवल घटाने के लिए शिष्टाचार वाली पार्टी में जाना है। अटल जी को अपना भगवान मानता हूं और मानता रहूंगा। किसी भी तरह का कार्य हो, बिना पैसे लिए और दिए नहीं हो रहा है, ऐसी भाजपा को आज मैं छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के आने के पहले 2018 के बाद से बिखराव शुरू हो गया था। नेतृत्व कार्यकर्ता की चिंता नहीं कर रहा था। एक तरफ हम कहते हैं कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी है। वो पूंजी धीरे-धीरे घटती जा रही थी। सारी पूंजी कहीं न कहीं डायवर्ट हो रही है। आने वाले समय में हो सकता है यह दिवालिया हो जाए।


By - sagar tv news
06-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.