सरपंच पति के इस रूप को देखकर डांसर्स छुपती हुई नजर आई

एक जनप्रतिनिधि की बेटी की शादी में सरपंच पति ने डांसरों के पैर के पास हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला बिहार के पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधि की बेटी की शादी में नाच-गाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसके लिए दूसरे शहर से नर्तकियों की टोली बुलाई गई थी. तभी एक भोजपुरी गाने पर नृत्य के दौरान नकटादियारा की सरपंच सुंदरी देवी का पति विमल गोप स्टेज पर रिवाल्वर लेकर चढ़ गया और जहां-जहां नर्तकी के पैर पड़ रहे थे, वहां-वहां गोली दागता रहा। नर्तकी समेत स्टेज पर मौजूद दूसरे लोग सहम गए. लोगों को डर सता रहा था कि कहीं गोली छटक कर उन्हें न लग जाए। बता दें कि विमल गोप कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है. उसके डर से किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं की. हालांकि, पुलिस तब हरकत में आई, जब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने लगा।

 


By - SAGAR TV NEWS
08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.