गालीबाज महिला जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का Video Viral, डीजी जेल ने दिए जांच के आदेश

गालीबाज महिला जेल अधीक्षक
खुलेआम गाली-गलौच

गालीबाज महिला जेल अधीक्षक
बैन@@@, सा@@, कु@@...

गालीबाज महिला जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का Video Viral, डीजी जेल ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे गालियों का उपयोग कर रही है। बताया जाता है कि जेल में 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्मदिन पर कार्यक्रम हुआ था। इसमें चंदा कम मिलने पर वे भड़क गई और जब उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था दिखी और कुछ कर्मचारी आपस में बात करते दिखे तो उन्होंने अपना आपा खो दिया। उन्होंने पहले तो कुछ गालियां दीं, जबकि कुछ गालियां देते-देते रुक गईं। बताया जा रहा है कि गालियां देते वक्त किसी सिपाही ने यह वीडियो शूट कर लिया और इसे इंटरनेट पर डाल दिया। शनिवार को यह वीडियो सामने आया है। इस मामले में कोमल मंगलानी ने बताया कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि थी। उस कार्यक्रम में मैं संबोधित कर रही थी। तभी वहां पर खड़े कुछ लोग मुझे और बाबा साहब को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब मैंने यह बात सुनी तो मैंने भी उनको जवाब दिया। उसके दूसरे दिन मैंने सिपाही को अपने कार्यालय बुलाकर मौखिक रूप से समझाया था। हम सभी यहां एक परिवार की तरह रह रहे हैं। मैं नहीं चाहती कि परिवार में कोई दरार पड़े। वहीं कोमल मंगलानी ने यह भी कहा कि वीडियो में जो गालियां दी जा रहीं हैं, वो मैंने नहीं दी हैं। वीडियो में टेंपरिंग की गई है। वीडियो में छेड़छाड़ करते हुए उसे वायरल किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक कोमल का वीडियो सामने आने पर जेल डीजी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीजी जेल की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि मीडिया में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसकी जांच सीनियर जेल अधीक्षक, सहारनपुर अमिता दुबे को सौंपी गई है। वे जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देंगी। इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.