स्कूटी को बचाने के चक्कर में यात्री बस पलटी 26 यात्री पहुंचे अस्पताल

 

छतरपुर जिले में एक यात्री बस पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 6 से को ज्यादा चोंटे आई है। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राजाराम रणधीर सिंह कंपनी की बस महोबा से लवकुश नगर होते हुए बांदा जा रही थी। तभी कोई स्कूटी सवार सामने आ गया और जिसे बचाने के चक्कर में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई पलट गई। घायलों को गौरिहार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बस में 60 सवारियां होना बताया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति और एसआई आशीष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, और घायलों को 3 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया गया। हादसा मटौंध रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पहले बारीगढ़ वाया गौरिहार बांदा मार्ग पर जखौरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बस में आगे बैठी लक्ष्मी और उसकी पांच वर्षीय बेटी की आंख में बैट्री का तेजाब चला गया। 2 क्रेन को बुलाकर बस को सीधा कराया गया।


By - SAGAR TV NEWS
09-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.