कांग्रेस नारी सम्मान योजना के नाम पर झूठे फार्म भरवा रही-बोले मुख्यमंत्री

कांग्रेस नारी सम्मान योजना के नाम पर झूठे फार्म भरवा रही-बोले मुख्यमंत्री

कांग्रेस नारी सम्मान योजना के
नाम पर झूठे फार्म भरवा रही

 

मंदसौर के सीतामऊ में हुए मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नारी सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं से झूठा फार्म भरवा रही हैं। यहां तक कि वे नकली योजना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मैंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई। इस अच्छी योजना से परेशान होकर कांग्रेसी महिलाओं के साथ छलावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी की बात कही थी, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया। साथ ही कहा कि बहनों के समूह का कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन वह भी नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता देंगे, वह भी नहीं दिया। उन्होंने कमलनाथ को ठगनाथ बताते हुए कहा कि उन्होंने संबल योजना भी बंद करवा दी थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 2374 करोड़ रुपए की कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को 15 सौ प्रतिमाह देने की घोसणा की हैं। साथ ही 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। लेकिन यह लाभ तब मिलेगा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 


By - sagar tv news
13-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.