2023 चुनाव से पहले बसपा विधायक रामबाई ने कमलनाथ पर जताया विश्वास, जानें क्या कहा

 

पूर्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने और फिर भाजपा को सत्तासीन कराने में अहम किरदार निभाने वाली दमोह जिले के पथरिया विधायक रामबाई सिंह एक बार फिर कमलनाथ के पक्ष में सुर अलाप रही हैं। वे खुले रूप से न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ कर रही हैं बल्कि साफ कह रही हैं कि कमलनाथ जो वादा करते हैं वह निभाते हैं। दरअसल बसपा विधायक ने ये तारीफ कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना को लेकर की है। उनका मानना है यदि प्रदेष में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कमलनाथ अपने वादे को पूरा करेंगे। विधायक रामबाई ने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया और लाडली बहना योजना पर वार करते हुए कहा कि ये सिर्फ चुनावी शिगूफा है लेकिन जनता सब जानती है कि क्यों योजना का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए रामबाई ने ये सम्भावना भी जताई है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एमपी की जनता बीएसपी की भी सरकार बना सकती है और ये कोई आश्चर्य नही होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की अधिकांश योजनाएं मायावती सरकार के समय की है जो आज भी जनता के बीच हैं।


By - SAGAR TV NEWS
14-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.