सागर-भाजपा नेता के वायरल वीडियो से गरमाई सियासत,अब कांग्रेस ने लिया लपेटे में || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर नगर निगम के महापौर प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुशील तिवारी के वायरल वीडियो पर अब राजनीति गरमा गई है, कांग्रेस ने महापौर पति की भाषा को गंदा बताते हुए भर्त्सना करते हुए कहा है की जब डेयरी विस्थापित वाली जगह पर व्यवस्थाएं ही नहीं दी है तो पशुपालक वहां जाकर कैसे जीवन यापन करेंगे, साथ ही यह भी सवाल खड़ा किया कि जब महिला महापौर है तो उनके पति आगे-आगे क्यों हो रहे हैं भाजपा नेता सुशील तिवारी ने भी इसका जवाब देते हुए कहा है कि वह महापौर प्रतिनिधि हैं और प्रतिनिधि होने के नाते जितने नैतिक दायित्व है अधिकार हैं उनकी ड्यूटी कर रहा हूं, महापौर पति के नाम पर मूल विषय से भटकाया जा रहा है, डेयरी विस्थपान ही शहर वासियो की आवश्कयता है।

 


दरअसल सागर शहर को पशु मुक्त करने के लिए डेयरी विस्थापन किया जा रहा है, 15 अप्रेल इसकी समय सीमा थी इसके बाद भी पशुपालको ने अपनी जगह नहीं छोड़ी है, जब कार्यवाही करने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी पहुंचे थे तो पशुपालकों के द्वारा कहा जा रहा था कि वे नगर निगम में भैंसों को भर देंगे, इसके बाद महापौर के पति यह कहते सुनाई दे रहे थे कि उनका सीना लोहे का है वे कमला बुआ नहीं है किन्नर नहीं है महापौर मर्द है, जितने हो ले आओ देख लेंगे, यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसके बाद एक तरफ जहां किन्नर समाज में आक्रोश है तो वही कांग्रेस भी उनको घेर रही है, हालांकि वह अपने बयान पर खेद व्यक्त कर चुके है।


By - SAGAR TV NEWS
18-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.